नर्सिंग कॉलेज के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में “पोलियो मिटाओ अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को नर्सिंग कॉलेज के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो की जिला गवर्नर डॉ. निशा शेखावत ने बताया कि यह रैली प्रातः 9:00 बजे जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज परिसर से प्रारम्भ हुई, जिसे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ ज्योत्सना चंदवानी ने बताया कि रैली में मित्तल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आर.आर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं जे.एल.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्लब सचिव सोनिया लख्यानी ने बताया कि रैली मेडिकल कॉलेज परिसर से प्रारम्भ होकर बजरंगगढ़ होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इसके उपरांत सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. नारायण, मुकेश खोरवाल तथा समाजसेवी रोटेरियन यतीश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस जनजागरूकता रैली का उद्देश्य समाज को पोलियो उन्मूलन के प्रति सजग एवं संकल्पित करना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूलभूत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 04 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी

Tue Oct 28 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 28 अक्टूबर 2025/ जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि 04 करोड़ 26 लाख 03 हजार रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त […]

You May Like

advertisement