बरेली: जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न*
*जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 मई, 2023 को आयोजित होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित वादों/मामलों का कराएं निस्तारण *

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दिनांक 21 मई, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद व तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले में ज्यादा से ज्यादा न्यायालय में लम्बित, सुलह समझौते पर आधारित वाद/मामलों का निस्तारण कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निगम, चकबन्दी विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 मई, 2023 को आयोजित होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित वादों/मामलों का निस्तारण कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Wed May 17 , 2023
अयोध्या:——- मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या वर्ष 2010 के एक मुकदमे में आरोपित गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह व 6 अन्य आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट अंबेडकरनगर द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया। वादी मुकदमा विकास सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह पुत्र उर्फ भूटानी निवासी ग्राम देवगढ़ थाना महाराजगंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement