जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव 2023 के शुभारम्भ के लिए गढ़ेगा विश्वास और आस्था का खूंटा

जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव 2023 के शुभारम्भ के लिए गढ़ेगा विश्वास और आस्था का खूंटा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

गीता जयंती महोत्सव 2023 के लिए होगा भूमि पूजन व गढ़ेगा खूंटा।

कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2023 का आयोजन हर वर्ष की भांति भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होगा।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, योग, गौ संरक्षण, कन्या शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं जयराम विद्यापीठ के संस्थापक व उनके पूज्य प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब चार दशकों से हर वर्ष 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल भी 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव पंडाल के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ परिसर में जिस भूमि पर गीता जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को आयोजित किए जाते हैं, उसी भूमि का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परम्परा वर्षों से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम विद्यापीठ लगातार इतने सालों से आज तक इतने भव्य स्तर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है। सिंगला ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से विद्यापीठ में भागवत ज्ञान गंगा की धारा तो निरंतर बह रही है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: अनुज गैस वितरण ऐजेंन्सी द्वारा दर्जनों महिलाओं को दिया गया निशुल्क गैस सिलेंडर

Fri Nov 24 , 2023
इंडियन ऑयल के फील्ड आफिसर प्रिंस प्रभात द्वारा दर्जनों महिलाओं को दिया गया निशुल्क गैस सिलेंडर,इंडियन ऑयल के फील्ड आफिसर प्रिंस प्रभात अचानक से अनुज गैस एजेन्सी पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किए हालाकि मौके पर सब कुछ ठीक मिला, साथ ही मौजूद महिलाओं को सेफ्टी क्लिनिक कर गैस चलाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement