आम आदमी पार्टी का कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर सामूहिक उपवास

आम आदमी पार्टी का कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर सामूहिक उपवास।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में रखा गया राष्ट्रव्यापी उपवास।
आज देश की लाखों करोड़ों जनता दे रही है अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद : डॉ. सुशील गुप्ता।
देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही भाजपा : डॉ. सुशील गुप्ता।
अरविंद केजरीवाल जल्द होंगे जनता के बीच : डॉ. सुशील गुप्ता।
देश में 25 राज्यों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास : अनुराग ढांडा।
एक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हजारों सड़क पर संघर्ष कर रहे: अनुराग ढांडा।
प्रजातंत्र और संविधान से छेड़छाड़ का वोट की चोट से जवाब देगी जनता : अनुराग ढांडा।

कुरुक्षेत्र 7 अप्रैल : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी उपवास रखा गया। इस कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की ओर से कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर प्रदेशस्तरीय उपवास और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही। भारत के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी सिटिंग सीएम को चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया हो।पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को अपने कब्जे में किया हुआ है। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जनता के बीच होंगे। सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी उनसे डरी हुई है। भ्रष्टाचारी लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की भूमि से नवीन जिंदल को कोयला चोर कहा था, उनको ही पार्टी में शामिल करके यहां से उम्मीदवार बना दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन में डालकर नवीन जिंदल साफ हो गए हैं। नवीन जिंदल के ऊपर करीब 10 से ज्यादा मामले दर्ज है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अब देश की जनता सतर्क हो गई है जो लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। देश के 25 राज्यों में अरविन्द केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी समर्थकों और जनता ने उपवास रखा है। बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश की जनता में आक्रोश है। प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलतफहमी है कि अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे रखकर चुनाव जीत लेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मैदान में अरविंद केजरीवाल का सामना करें। एक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हजारों अरविंद केजरीवाल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी “इंडिया” गठबंधन बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा के बेटे को जेल में डालने का सबक देश और प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी। इस बार जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज ने दी अपना अस्पताल के संचालक डा. विकास गोयल को जन्मदिवस पर बधाई

Sun Apr 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख अपना अस्पताल के संचालक डा. विकास गोयल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) को उनके जन्मदिवस पर संत महामंडल की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज, अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर , उपाध्यक्ष महंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement