अयोध्या:तारुन में अनुसूचित जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान जमकर भाजपा और वर्तमान में रहे विधायक पर बरसे अभय सिंह

अयोध्या:—–_
तारुन में अनुसूचित जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान जमकर भाजपा और वर्तमान में रहे विधायक पर बरसे अभय सिंह
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
तारुन /अयोध्या
============ तारुन बाजार में आयोजित सपा गोसाईगंज के अनुसूचित जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि, फ्री राशन आदि की लालच देकर पिछडो़ व दलितों की नौकरियों को छीनने का कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा आपने हकहकूक के लिये सपा सरकार बनाये। जिसमे सभी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
पूर्व विधायक अभय सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान को कुचलवाने वाला मंत्री सत्ता पर काबिज है। महगाई चरम पर है। गैस, तेल के दाम आसमान छू रहा है। परन्तु भाजपा सरकार गरीबो व किसानों की आय को दोगुनी करने का डिंडोर पीट रही है। उन्होंने कहा कि की उनके कार्यकाल में गरीबो मजलूमों के लिये घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। पूरा परिवार सभी के दुखसुख में हमेशा खड़ा रहता था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद चौधरी संचालक सिया राम निषाद मुख्य सुनील भारती, रवि कोरी, गया प्रसाद यादव, भगवान बक्स सिंह, अमर सिंह, डॉक्टर सरिता सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भारत वर्मा, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मोहम्मद मोवीन, संतु राजभर, सुंदर कोरी, राजेश गौड़ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ‌।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:श्रीराम नगरी अयोध्या में स्थापित हुई राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति

Mon Jan 3 , 2022
अयोध्या:——–श्रीराम नगरी अयोध्या में स्थापित हुई राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की भव्य मूर्तिमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याभगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के गुप्तार घाट पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रयास से महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना कराई गई काफी दिनों से चल रहे संघर्ष के बाद […]

You May Like

advertisement