आज़मगढ़: चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना देवगाँव
चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-
दिनांक 06.05.2023 को आवेदक राजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 लखन यादव ग्राम करिया गोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त साधु यादव उर्फ संजय यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष द्वारा आवेदक के घर मे रात्रि के समय घुस कर आवेदक को चाकू दिखाते हुए आवेदक का खशी (बकरा) चुरा ले जाया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 191/2023 धारा 382 भादवि पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 07.05.2023 को उ0नि0 रामजनम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त साधु यादव उर्फ संजय यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष को बुढऊ बाबा मंदिर के पास से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 193/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
बरामदगी का विवरण-
एक राशि बकरा तथा एक अदद नाजायज चाकू
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 191/2023 धारा 382,411 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्तः-
साधु यादव उर्फ संजय यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम करियागोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
उ0नि0 रामजनम यादव मय हमराह थाना देवगाँव आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sun May 7 , 2023
थाना- महराजगंजफर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)–दि0 -22.03.2023 को वादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1.राम मिलन दास पुत्र कांत निवासी रामनगर आलापुर अम्बेडकरनगर उ0प्र0 भारत । 2. सतीराम यादव पुत्र अज्ञात 3. शारदा […]

You May Like

Breaking News

advertisement