अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा 20 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जॉजगीर, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 9 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), चूना पत्थर के 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनों को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम भोगहापारा तहसील शिवरीनाराण के 02 स्थानो पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण के तीसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

Fri Oct 20 , 2023
जांजगीर-चांपा 20 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर 17 एवं 18 अक्टूबर 2023 तथा 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत 19 अक्टूबर […]

You May Like

Breaking News

advertisement