नव विक्रम संवत 2082 के आगमन पर आदित्य वाहिनी और नंद वाहिनी के पंजाब प्रधान विनोद शर्मा फिरोजपुर छावनी शाखा के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा एसपीएस नर्सिंग कॉलेज और विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में प्रकृति का संदेश देते हुए लगवाए पीपल के वृक्ष

(पंजाब) फिरोजपुर 30 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
नव विक्रम संवत 2082 और चैत्र नवरात्रों के शुभागमन पर आदित्य वाहिनी और नंद वाहिनी के पंजाब प्रधान विनोद शर्मा, फिरोजपुर छावनी शाखा के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा एस.बी.एस.नरसिंग कॉलेज और विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में नव वर्ष संवत 2082 के शुभागमन पर नव प्रकृति का संदेश देते हुए पीपल के वृक्ष लगवाए गए।
जिसमें एस.बी.एस.नरसिंग कॉलेज के डायरेक्टर धर्मपाल बांसल, विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के सीईओ गौरव भास्कर, लवेंदर भास्कर,श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से बलदेव गिरी जी महाराज, श्री धनीराम डेरा से स्वामी विद्यानंद जी महाराज, दिव्य ज्योति संस्थान से साध्वी कृमिला भारती और सुहासनी भारती, सियाराम कमेटी के फाउंडर कैलाश शर्मा, महासचिव विश्व ब्राह्मण परिषद हरिराम खिदड़ी, ब्राहमण सभा के प्रधान नरेश शर्मा, फिरोजपुर फाउंडेशन के डायरेक्टर शैलेंद्र लाहोरिया, सपन भास्कर आदि मौजूद थे।