नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प : विश्राम कुमार मीणा

नीट के लिए 21 जून को जिला में 5 परीक्षा केंद्रों पर 1980 युवा देंगे परीक्षा।
नीट परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नीट-2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को जिला में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1980 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए शाहबाद के एसडीएम शंभू राठी को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। तथा पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित किए गए। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर तथा 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर 1.45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उपायुक्त ने बताया कि धर्मशालाओं में परीक्षा देने आए बच्चों व अभिभावकों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के दौरान भी अभिभावक इन निर्धारित धर्मशालाओं में आराम कर सकते है। इस अवसर पर शाहबाद के एसडीएम शंभू राठी, नगराघीश आशीष कुमार,संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन पौधारोपण अभियान के साथ मनाया

Fri Jun 19 , 2026
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जून : नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय कुरुक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement