अधिवक्ता दुष्यंत नायक को किया गया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत

अधिवक्ता दुष्यंत नायक को किया गया सेवाश्री सम्मान हेतु मनोनीत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली 31 मई : दिल्ली के तीस हज़ारी न्यायलय में अधिवक्ता दुष्यंत नायक से उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नाथ ने भेंट कर उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह की हेतु उन्हें आमंत्रित किया। भेंट के दौरान अधिवक्ता नायक ने बताया की उन्होंने कैसे अपने पेशे के आरम्भ से ही जनसेवा और जनकल्याण की भावना को अपने अंदर जागृत कर खुदको कानून और न्याय प्रणाली की सेवा में लगाए रखा। और कैसे उन्होंने 4 साथियों से 400 से अधिक साथियों का सफर तय किया। इस अवसर पर उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री जनकल्याण वाहिनी सम्मान हेतु मनोनीत भी किया गया।
अधिवक्ता दुष्यंत नायक ने सर्व समाज एकता के मंच उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह को भी खूब सराहा। उन्होंने युवा अध्यक्ष अखिल नाथ के साथ उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने देश के हर युवा को साधन संपन्न होने के साथ अपने माता पिता के लिए मान सम्मान और समर्पण के भाव को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा की समाज में सबको साथ लेकर चलना सबका सम्मान और सद्भाव की भावना के साथ कार्यरत रहना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है।
बता दें की सेवाश्री सम्मान हेतु नामांकन प्रक्रिया 1 जून से आरम्भ हो रही है। हर वर्ष देश भर से 25 विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने अधिवक्ता दुष्यंत नायक से समारोह में आकर शोभा बढ़ाने का अनुरोध भी किया।
इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, अधिवक्ता सूरज कुमार झा, अधिवक्ता अर्चना मिश्रा और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन में 2 जून को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Wed May 31 , 2023
वृन्दावन में 2 जून को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष : 9416191877संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई। वृन्दावन : गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में भगवान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आगामी 2 जून को नगर में निकलने वाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement