Uncategorized

श्री गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व पर युवा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब में टेका माथा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने के उपरांत, श्री गुरु हर राय जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर यूवा अरे लिया है प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री छठी पातशाही साहिब में पहुंचकर माथा टेककर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने गुरु घर की मर्यादा के अनुरूप नतमस्तक होकर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु हर राय जी का जीवन करुणा, सेवा, सहनशीलता और मानवता का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही मार्ग दिखाने की प्रेरणा देता है। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन श्रवण के उपरांत दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने संगत से संवाद करते हुए कहा कि गुरु साहिब द्वारा दिया गया सेवा और सद्भाव का संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला जी के साथ युवा जेजेपी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा, HSGPC के मेंबर हरमनप्रीत सिंह बुट्टर तथा युवा जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश पायलट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने गुरु महाराज के चरणों में नमन कर संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel