अग्रवाल समाज का देश के निर्माण में अहम योगदान है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

अग्रवाल समाज का देश के निर्माण में अहम योगदान है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

संतों ने दिया आशीर्वाद तथा दी अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चल रहे श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में स्वामी चिरंजी पुरी, देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित अन्य संत महापुरुष भी शामिल हुए। इस मौके पर संत महापुरुषों ने वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी दिया।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अग्रवाल समाज का देश के निर्माण में अहम योगदान है। वैश्य समाज के लोग हर काम में हमेशा अग्रणी रहे है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर आज भी समाज के लोग चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन ने कृषि-व्यापार, उद्योग, गौ पालन के विकास के साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना की थी। उन्होंने समाजवाद का सिद्धांत दिया।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का अनुसरण करते हुए धर्म कर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। महाराजा अग्रसेन ने 16 वर्ष की आयु में महाभारत युद्ध में भाग लिया था। युद्ध में उनके पराक्रम के कारण ही भगवान कृष्ण ने उनको भारत के पुनरोत्थान का आशीर्वाद दिया था।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सम्बोधित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में काव्य-पाठ प्रतियोगिता तथा व्याख्यान का आयोजन

Tue Oct 17 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में काव्य-पाठ प्रतियोगिता तथा व्याख्यान का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल।दूरभाष – 9416191877 भारतीय भाषा उत्सव पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता तथा व्याख्यान का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम […]

You May Like

Breaking News

advertisement