आधुनिक एवं उच्च तकनीक आलू बीज पर कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह देंगे व्याख्यान

आधुनिक एवं उच्च तकनीक आलू बीज पर कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह देंगे व्याख्यान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

समय परिवर्तन के साथ आलू उत्पादन की तकनीकों पर हुआ है काफी अनुसंधान।

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : आलू उत्पादन अब कोई साधारण खेती नहीं है बल्कि कृषि वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में काफी अनुसंधान किया है। किसान प्रशिक्षण एवं आलू बीज उत्पादन व उच्च तकनीकी आलू बीज प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह व्याख्यान देंगे।
आलू प्रौद्योगिकी केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर डा. पी. सी. संधू, संयोजक स्वर्ण सिंह एवं प्रशिक्षण अधिकारी डा. सतीश सैनी के प्रयासों से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह 7 जुलाई को आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी पर व्याख्यान देंगे तथा कम खर्च अधिक उन्नत किस्म के आलू उत्पादन तकनीकों से अवगत करवाएंगे। डा. सिंह शुद्ध आलू बीज उत्पादन, कीट व रोगों से बचाव बारे विस्तार से जानकारी देंगे।
डा. सिंह ने कहा कि अगर किसानों को आलू उत्पादन की सही तकनीक के साथ आलू बीज संरक्षण की सही जानकारी हो तो कई खर्चों से बचा जा सकता है। साथ ही आलू की फसल को बीमारियों से बचाया जा सकता है।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अब तो एक ऐसी तकनीक भी आ चुकी है जिसमें ना जमीन की जरूरत होगी और ना ही जुताई और फसल तैयार करने के लिए अधिक लागत मूल्य की। यह सुनने में जरूर अजीब लगता है लेकिन यह सच है कि अब आलू की फसल बिना खेत के भी की जा सकती है। इससे किसानों को इस नई तकनीक का उपयोग करना होगा। डा. सिंह ने बताया कि वक्त के साथ कृषि क्षेत्र में काफी आधुनिक एवं आश्चर्य चकित करने वाले अनुसंधान हो चुके हैं।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में हो रहा है सावन महामृत्युंजय जाप

Wed Jul 5 , 2023
जयराम विद्यापीठ में हो रहा है सावन महामृत्युंजय जाप। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सावन में है महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व।अकाल मृत्यु से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप : आचार्य लेखवार। कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement