अक्षय नवमी 30 अक्टूबर को बरेली में हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में राधा नाम की मचेगी धूम

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर मॉडल टाऊन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने बताया कि हम सभी लोग बड़ी ही धूमधाम से वा हर्षौल्लास के साथ विगत कई वर्षों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रातः काल में हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी की शुरुआत श्री दरगाह मंदिर शाहदाना कॉलोनी मॉडल टाऊन से शुरू होकर श्री सनातन धर्म मंदिर से होते हुए श्री रामायण मंदिर से परिक्रमा मार्ग होते हुए पर श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन से होते हुए निकली जाएगी।
रवि छाबड़ा ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में सभी मंदिरों के संकीर्तन मंडल अलग अलग भक्तजनों के साथ संकीर्तन करते हुए चल रहे होगे। प्रभात फेरी मुख्य आकर्षण स्वचालित झाकियों भगवान के विभिन्न स्वरूपों की श्री राम दरबार,श्री राधा कृष्ण ,मा दुर्गा माता आदि शोभायमान होगी।
क्षेत्र वासियों द्वारा परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह यात्रा का स्वागत किया जाता है और भगवान के स्वरूपों की आरती की जाती है।
ढोल, नगाड़े वा बैंड बाजा प्रभात फेरी को और दिव्य बनाएंगे।
प्रभात फेरी के समापन पर मंदिर पर सभी भक्तजनों को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा ।धार्मिक सेवा समिति बरेली के श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा,श्री रामायण मंदिर अध्यक्ष अनिल अरोरा,श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष कमल नयन सपरा और श्री दरगाह मंदिर के मुख्य सेवादार श्री जुगल किशोर सभी ने संयुक्त रूप के सभी भक्तजनों के अधिक से अधिक संख्या में पधारने की प्रार्थना की है।




