कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम, (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम, (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

रायबरेली के PMR विभाग द्वारा दिनांक 6 जुलाई को “राष्ट्रीय पीएमआर दिवस” का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम थी – ” विकलांगता को होने से पहले रोकना”।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों तथा आम जनमानस में विकलांगता की रोकथाम एवं उसके प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन AIIMS रायबरेली के डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (DDA) द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के फैकल्टी सदस्य, अधिकारीगण, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए व्हीलचेयर रेस, मोमबत्ती बुझाना, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता जैसी कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

रोगी सेवा एवं समर्पित कार्य हेतु रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ सदस्यों को DDA द्वारा सम्मानित किया गया।

सार्वजनिक जागरूकता सत्र के अंतर्गत, ” गर्भ से जीवन तक : जन्म से पूर्व विकलांगता की रोकथाम” विषय पर आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा सिंह, विभाग – प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynaecology) द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने गर्भकालीन (Antenatal) तथा प्रसवकालीन (Perinatal) देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं द्वारा अत्यंत सराहना प्राप्त हुई।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद के. शर्मा ने बताया कि विभाग में सभी प्रमुख पुनर्वास सेवाएँ जैसे न्यूरो रिहैबिलिटेशन, मस्कुलोस्केलेटल रिहैबिलिटेशन, बाल पुनर्वास, पुनर्वास सर्जरी एवं अन्य सहायक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही विभाग में वर्चुअल रियलिटी रिहैबिलिटेशन एवं रोबोटिक्स रिहैबिलिटेशन सेवाएं भी प्रारंभ की जाएंगी।

सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्यशील सिंह अस्थाना ने विकलांगता की रोकथाम के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि प्रारंभिक हस्तक्षेप और जागरूकता से अनेक विकृतियों को होने से पहले ही रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों ने PMR विभाग की सुविधाओं की सराहना की एवं अपने अनुभव साझा किए कि किस प्रकार से इस विभाग की सेवाओं से उन्हें लाभ पहुंचा है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के डॉ. विक्रम प्रातिहस्त, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. इवाना, श्री अंकित सिंह, श्री आभास, धर्मेन्द्र, सुनील एवं अनीता आदि ने विशेष योगदान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशु सुधा के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Mon Jul 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : आज पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे व अशोक सुधा के सुपुत्र सुधांशु सुधा ( आशु ) जो अल्पायु में ही अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में लीन हो गए है के निमित कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित गरुड़ पुराण […]

You May Like

advertisement