Uncategorized

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बाक्सिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ 2 मार्च को

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 28 फरवरी : 2 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप इस वर्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और व्यवस्थाओं का निरंतर बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।
यह जानकारी खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर की लगभग 255 विश्वविद्यालयों से पंजीकरण प्राप्त हुए हैं तथा करीब 1600 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच रहे हैं। मुकाबले कुल 10 भार वर्ग (वेट कैटेगरी) में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया के लगभग 50 राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
साथ ही बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडियां के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मुक्केबाज मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। महासचिव च्ंतउवक ज्ञनउंत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा। खेल प्रेमियों में भी इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह चैम्पियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel