छात्रों का हो रहा है सर्वांगीण विकासः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
छाया – युवराज सिंह।
दूरभाष – 94161 91877

खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्रों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्रों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। समय-समय पर स्कूल परिसर में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। 8 फरवरी से 12 फरवरी तक झारखंड के रांची में संपन्न हुई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा ने साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा के टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कर्नाटक के बीजापुर में आयोजित रोड नेशनल में टीम टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेशनल प्रतियोगिता होने के कारण वंशिका शर्मा के पिता को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विजेता छात्रों व उनके परिजनों से विस्तार से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बारे में भी विस्तार से बातचीत की।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने स्कूल की छात्रा मन्नत को भी गोवा में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। स्कूल की छात्रा अंजलि ने भी मार्शल आर्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनीता दलाल, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत राजेंद्र पुरी ने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की

Tue Apr 2 , 2024
संवाददाता – युवराज सिंह। हवन एवं पूजा अर्चना का महत्व बताया। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र के शीतला माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर डा. पवन वशिष्ट ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। महंत राजेंद्र पुरी जो निरंतर […]

You May Like

Breaking News

advertisement