अमेरिका के व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

अमेरिका के व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारत आने पर सबसे पहले भद्रकाली मंदिर में पहुंचते हैं नरेंद्र जोशी।

कुरुक्षेत्र, 1 जून : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती से जाकर अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जाकर सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले नरेंद्र जोशी मां भगवती के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने अमेरिका से आते ही देश की 52 शक्तिपीठ में से कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा की एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने के उपरांत पूजा अर्चना की। शक्ति पीठ पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने नरेंद्र जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता जोशी की माता के दरबार में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई।
जोशी ने बताया कि उनकी मां भगवती में गहरी आस्था है तथा आज जो भी अमेरिका के विभिन्न राज्यों में व्यवसाय स्थापित है वह सब माता रानी की कृपा से है। उन्होंने अमेरिका में अपने सभी संस्थानों का नाम माता रानी के नाम पर ही रहा है। जोशी की अमेरिका में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज की चेन है जिसके वे प्रमुख हैं। जे.एम.डी. अर्थात जय माता दी है। जोशी ने अमेरिका में जे.एम.डी. फर्नीचर, जे.एम.डी. डिपार्टमेंटल स्टोर, जे.एम.डी. म्यूजिक, जे.एम.डी. रियल एस्टेट इत्यादि नामों से विभिन्न राज्यों में संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य जब भी भारत आते हैं तो माता वैष्णो देवी के दरबार एवं कुरुक्षेत्र में शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। उनकी माता रानी में गहरी आस्था है। अमेरिका में करीब तीन दशकों से बसने के बाद में उनका परिवार नमस्ते अथवा हाय हैल्लो से सम्बोधन नहीं करते हैं। जोशी और उनके परिवार के सदस्य केवल जय माता दी बोलते हुए ही अमरीका में भी हर किसी का अभिवादन करते हैं। अमेरिका में उनके संस्थानों में कार्य करने वाले विभिन्न देशों के नागरिक भी जय माता दी ही बोलते हैं।
शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में हाजिरी लगाते हुए नरेंद्र जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अपर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी बीकापुर का किया निरीक्षण

Fri Jun 2 , 2023
अयोध्या:—–अपर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी बीकापुर का किया निरीक्षणमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याअपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या सुरेश चंद्र कौशल द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा इमरजेंसी सेवा, ओपीडी सेवा, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, प्रसूता भर्ती वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला सहित अन्य पटल का […]

You May Like

Breaking News

advertisement