अजमेर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार खतरनाक अपराधियों को हाई सिक्योरिटी जेल

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
अजमेर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार खतरनाक अपराधियों को हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदिल, इमरान खान, विष्णु और चंद्रशेखर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। ये सभी हत्या, लूट, फिरौती और डकैती जैसे संगीन अपराधों में सजा काट रहे हैं।
अस्पताल में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा बेहद सख्त रही और आम लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
बताया गया कि दो आरोपियों को आंख और नाक से जुड़ी समस्याओं के कारण ईएनटी विभाग में दिखाया गया, जबकि बाकी दो का पेट और गर्दन से संबंधित बीमारी का इलाज किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी का जरूरी उपचार किया।
इलाज के बाद चारों अपराधियों को कड़ी पुलिस निगरानी में वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। पूरे समय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होने दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से गुरु भक्ति और गुरु सेवा को समर्पित विशाल सत्संग और भंडारे के कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon May 4 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 04 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस कार्यक्रम ने हमें सिखाया कि धार्मिक ग्रंथों पर आधारित रूहानियत के रास्ते पर चलकर और गुरु के प्रति सच्ची भक्ति और सेवा से इंसान अपनी ज़िंदगी को रोशन कर सकता है।

You May Like

Breaking News

advertisement