Uncategorized
अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा होली का पावन पवित्र पर्व भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन-सचिन नारंग

अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा होली का पावन पवित्र पर्व भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन-सचिन नारंग
होली के पावन उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार में अमृत वेला सदस्यों द्वारा भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर भजनों के मधुर गायन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों के संग प्रेम व सद्भावना की होली खेली। तत्पश्चात अमृत वेला सदस्यों द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान शंखनाद से वातावरण गूंज उठा तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर एवं रंग लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे एवं आध्यात्मिक जागृति का संदेश देना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उत्साह व श्रद्धा के साथ पर्व को मनाया।




