आई. एम. ए . हॉल में महिला कल्याण विभाग द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान “के अंतर्गत एक जागरुकता एवं शपथ कार्यक्रम किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रीमती मोनिका राणा, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बरेली के निर्देशानुसार IMA हॉल, बरेली में महिला कल्याण विभाग द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार तथा जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त बनाने हेतु जागरूक करना तथा सामुदायिक स्तर पर इसके विरुद्ध सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई और उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और यदि किसी क्षेत्र, गांव या मोहल्ले में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या 112 पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर इसे रोका जा सकता है। साथ ही समुदाय के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा गया कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से DTO डॉ. इंतजार हुसैन, DIO डॉ. प्रशांत रंजन, NUHM नोडल डॉ. अजमेर सिंह, MOIC डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. रूचि जौहरी, डॉ. साहिबान अली, डॉ. विजय सरन, HIV काउंसलर राखी गौतम, CPM दिशा, हिना अयाज एवं अनु सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बाल विवाह उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ किया गया कि बाल विवाह मुक्त समाज ही स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤਾਂ ਲਈ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਦਾ ਮੁੜ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ

Thu Feb 26 , 2026
ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਦੀਆਂ 37 ਹੋਰ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਆਹਾਂ ਲਈ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚੈੱਕ ਦਿੱਤੇ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ 214 ਧੀਆਂ ਦੇ ਵਿਆਹ ਮੁਕੰਮਲ,ਘਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਹੋਇਆ ਸ਼ੁਰੂ : ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ /ਮੱਖੂ 25 ਫ਼ਰਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

advertisement