बरेली: क्रीड़ा भारती बरेली की एक आवश्यक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, बृज लोक कॉलोनी, प्रेम नगर पर हुई संपन्न

क्रीड़ा भारती बरेली की एक आवश्यक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, बृज लोक कॉलोनी, प्रेम नगर पर हुई संपन्न

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : इस बैठक में क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रामपाल एवं क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के मंत्री रोहित दीक्षित उपस्थित रहे।प्रांत मंत्री रोहित दीक्षित ने बताया की क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सदस्य के रूप में माननीय योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, ने भी प्रथम सदस्यता ग्रहण की।इस बैठक में क्रीड़ा भारती संगठन में सदस्यों एवं खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया की क्रीड़ा भारती बरेली द्वारा एक वृहत अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बरेली के लोगों को खेलो एवं योग के माध्यम से प्रसन्न, तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखा जाए।
डॉ शिव राम शर्मा ने बताया की खेल केवल मेडल प्राप्त करने के लिए ही नहीं होते हैं बल्कि खेलों के माध्यम से आपस में भाईचारा बढ़ता है, जितनी भी देर व्यक्ति कोई खेल खेलता है ।उतनी देर वह जिंदगी के अन्य तनाव से मुक्त रहता है। खेल ही एक ऐसी ताकत है जिसके माध्यम से इंसान प्रसन्न, तनावमुक्त और स्वस्थ रह सकता है। साथ ही खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल पाकर देश का नाम रोशन करते हैं ।साथ ही ऐसे बच्चों को सीधे सरकारी सर्विस नहीं रखा जा रहा है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्रीड़ा भारती बरेली द्वारा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे । जिसमें बच्चों को अच्छी ट्रेनिंग प्रदान करके उन्हें विभिन्न खेलों की स्पर्धाओं में मेडल प्राप्त करने योग्य बनाया जाएगा। कीड़ा भारती ब्रज प्रांत के मंत्री रोहित दीक्षित ने बताया की क्रीड़ा भारती द्वारा ब्लॉक स्तर से लेकर नेशनल लेवल तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बरेली के गणमान्य लोगों को भी क्रीड़ा भारती की सदस्यता दिला कर खेलों से उन्हें भी जोड़ने का आग्रह किया।
इस बैठक में नीरज यादव को क्रीड़ा भारती जिले के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही सीमा सिंह जी को जिले की सहायक महिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई ।महिला प्रमुख की जिम्मेदारी मंगलेश सक्सेना संभाल रही हैं।
इस मौके पर क्रीड़ा भारती बरेली के विभाग संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, कीड़ा भारती बरेली संगठन के नीलम जेठा, नरेंद्र शर्मा, राकेश रावत, प्रमोद मिश्रा, जन संपर्क प्रमुख बंटी ठाकुर, विजय गुप्ता, पूजा शर्मा, पूजा प्रजापति, गजराज यादव, पद्मजा सिंह, नीरज यादव, मनीष गौतम, सीमा सिंह, मंगलेश सक्सेना आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार

Sat Jul 1 , 2023
पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस तथा एसओजी ने छापा मारकर चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कारों के चार […]

You May Like

advertisement