उतराखंड: साइबर ठगी का एक और मामला,रूम रेंट पर देने के झांसे में गवाए 28 हजार,

देहरादून: किराये पर कमरा देने की पोस्ट डालना दून विहार जाखन निवासी बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। अशोक कुमार ने किराये पर कमरे देने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली। इस दौरान साइबर ठग ने खुद को सीआईएसएफ कर्मचारी बनकर कमरे लेने के लिए संपर्क किया। 14 हजार रुपये महीना किराया फोन पर तय हो गया। इसके बाद पीड़ित को एडवांस पेमेंट भेजने का झांसा देते हुए लिंक दिया। पीड़ित ने स्कैन किया तो खाते से 28 हजार रुपये कट गए। जबकि, आरोपी ने झांसा दिया कि लिंक स्कैन करने पर दो महीने के किराये के पैसे उनके खतो में आएंगे। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने आम आदमी पार्टी को बताया बरसाती मेढ़क,

Thu May 19 , 2022
देहरादून: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल वह आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय में कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया है वहीं अब कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी से चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस की प्रदेश डॉ […]

You May Like

advertisement