क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पल्हना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू

क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पल्हना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू।

मेहनगर आजमगढ़

पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए पत्र के माध्यम से विकास कार्य व बिजली आपूर्ति के विषय में मौखिक रूप से अवगत कराया गया | ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा विकास कार्य की कई बिंदु पर प्रकाश डाला गया जिसमें बाजनपुर नहर पट्टी से चिलबिला होते हुए शिहुका गेट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य है | बताते चले की यह मार्ग बीस हजार से ज्यादा क्षेत्रवासियों के रोजमर्रा का मार्ग है | इसी सड़क मार्ग से निरंतर व्यापार से संबंधित लोग, किसान व चिकित्सा हेतु वाराणसी, मऊ,गाजीपुर, आजमगढ़ पीजीआई के लिए जाते हैं | वही सड़क से संबंधित और कई जगह पर सड़क निर्माण के लिए भी आवेदन किया गया | जैसे शिहुका मेहनाजपुर से पकड़ी मार्ग, पकड़ी से फक्कड़ बाबा धाम, लखराव पोखरा से मेहनगर तहसील तक बाईपास मार्ग, मेहनाजपुर बाजार के लिए बाईपास, लालगंज भीरा मार्ग चौड़ीकरण, कोटा खुर्द से चंदेवरा गांव तक चौड़ीकरण, भोजपुर से सराय तक नवीन सड़क निर्माण, पल्हना से मजीठा मार्ग भी सम्मिलित है | वही ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वास्थ्य विभाग के बिंदु पर भी प्रकाश डाला गया | ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि विकासखंड पल्हना का गठन हुए लगभग 22 वर्ष हो चूका है | फिर भी विभाग के लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग में पल्हना विकासखंड का नाम अंकित नहीं है | ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा पल्हना ब्लॉक स्थित हैबतपुर डुभाव मे स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की भी बात रखी गई| उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू व मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लिए|

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्व. शुभम् की स्मृति में काव्य संध्या के आयोजन में सत्ताइस रचनाकारों ने किया काव्यपाठ

Thu Jul 10 , 2025
कर गये तुम मेरी आंख नमदे गये जीवन भर का गम।। दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शुभम् मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण समिति के द्वारा खुश लोक सभागार में काव्य प्रेमी शुभम् की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्षा सत्यवती सिंह ‘ सत्या ‘ संयोजक […]

You May Like

Breaking News

advertisement