गुरुकुल में आर्यवीर दल के पांच दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

गुरुकुल में आर्यवीर दल के पांच दिवसीय शिविर का शुभारम्भ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

युवाओं का जीवन निर्माण शिविर का लक्ष्य : डॉ. विद्यालंकार।

कुरुक्षेत्र, 08 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र और आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के संयुक्त तत्त्वाधान में गुरुकुल परिसर में पांच दिवसीय आर्यवीर योग एवं जीवन निर्माण शिविर का आज राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी के ओएसडी एवं प्रख्यात वैदिक विद्वान डा. राजेन्द्र विद्यालंकार द्वारा किया गया। अपने सम्बोधन डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार ने कहा कि आर्यवीर दल के शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं के जीवन का निर्माण करना है क्योंकि आज देश के युवाओं सही मार्गदर्शन की महती आवश्यकता है, यदि देश के युवा सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें तो वह न केवल स्वयं महान्ता की श्रेणी को प्राप्त करेगा बल्कि देश को भी उन्नति की ओर लेकर जाएगा। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, शुगनी देवी स्कूल लाडवा के प्रधान अनिल आर्य, समाजसेवी सुशील सेठ, आर्य समाज यमुनानगर के प्रधान मोहित आर्य, आचार्य दयाशंकर, आर्य विद्यापीठ बस्तली के निदेशक कृष्ण आर्य, शिविर संयोजक महाशय जयपाल आर्य, प्रशिक्षण प्रमुख संजीव आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉ. राजेन्द्र ने शिविर में आए युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन को आत्मसात करने का आह्वान किया क्योंकि अनुशासन और एकाग्रता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने वाले एक दिन विश्व पटल पर अपना और अपने कुल का नाम चमकाते है। शिविर संयोजक महाशय जयपाल आर्य ने बताया कि शिविर में कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, करनाल आदि जिलों के लगभग 500 युवा भाग ले रहे हैं जिन्हें वैदिक सिद्धान्तों के साथ कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन, डम्बल, लेजियम, जूडो-कराटे, लाठी संचलन, सूर्य नमस्कार, चन्द्र नमस्कार आदि प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रमुख और गुरुकुल के मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने प्रेरणादायी गीत के माध्यम से युवाओं को जीवन में सदविचारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय योग संस्थान ने पूरे हरियाणा प्रांत में अपने हजारों साधकों को करवाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल अभ्यास

Sun Jun 8 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सभी जिलों में 21 जून को अधिक से अधिक संख्या जुटाने का रहेगा प्रयास। कुरुक्षेत्र 8 जून : हरियाणा सरकार, आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग पंचकूला के निर्देशानुसार 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय योग संस्थान ने पूरे हरियाणा प्रांत में […]

You May Like

advertisement