दर्जन व्यापारियों ने पावर हाउस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

— रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों का विरोध

हरचंदपुर कस्बे में बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से परेशान दो दर्जन व्यापारियों ने आज पावर हाउस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र में रोजाना सिर्फ 12 से 14 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी से व्यापार और किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। पहले भी लिखित शिकायत की गई थी। विभाग ने आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। हर 5 मिनट पर ट्रिपिंग की समस्या है। धान की फसल और भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातमी जुलूस के साथ दफन हुआ ताजिया

Mon Jul 7 , 2025
मातमी जुलूस के साथ दफन हुआ ताजिया– संवाददाता –विजय दुबे तेजीबाज़ार- (जौनपुर)– रविवार को मोहर्रम के मौके पर ताजियादारों द्वारा मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, पुरुष, युवक ताजिया जुलुस के साथ पुरानी बाजार से होते हुए सुभाष चौक तथा कटरा चौक होते हुए अपने गंतव्य […]

You May Like

advertisement