पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी : अशोक रोशा

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी : अशोक रोशा
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
कुरुक्षेत्र : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। संयोग से विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र सिंगला का जन्म दिन भी था उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाया इस अवसर पर हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ ने कहा प्रकृति का पोषण करें, जीवन का पोषण करें। हरित पृथ्वी, स्वच्छ पृथ्वी – हमारी जिम्मेदारी। पेड़ बचाओ, कल बचाओ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सत्यनारायण गुप्ता एवम विद्यालय के उपाध्यक्ष अशोक रोशा विद्यालय के कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान व गीता विद्यालय गोहाना के अध्यक्ष तिलक राज व प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाये गी विद्यालय के उपाध्यक्ष अशोक रोशा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।