नवीन मण्डी में आयोजित कैम्प में 46 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने किया खाद्य लाइसेंस हेतु आवेदन

नवीन मण्डी में आयोजित कैम्प में 46 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने किया खाद्य लाइसेंस हेतु आवेदन
बदायूँ: 05 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेश के क्रम में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण में वृद्वि हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण से आच्छादित करने हेतु आयोजित कैम्प में 46 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण हेतु आवेदन किया है।
मण्डी समिति बदायूॅ, उद्योग व्यापार मण्डल, आबकारी विभाग तथा खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से गुरुवार को नवीन मण्डी समिति बदायूँ में आयोजित कैम्प के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण प्राप्त करना अनिवार्य है, निर्गत करा ले अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, खुशीराम एवं आजाद कुमार मौजूद रहें।
वी वी न्यूज बदायूं

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम

Thu Jun 5 , 2025
नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नामबदायूँ: 05 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, संतुलन एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद बदायूं में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement