उत्तराखंड देहरादून भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की एशिया-पैसिफिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

सागर मलिक

*23 देशों के प्रतिनिधि शामिल

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा भारत*

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित 15वीं एशिया-पैसिफिक रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 19 से 23 अगस्त 2025 तक राजधानी के लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में हुआ। इस सम्मेलन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 23 देशों से आए 199 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न देशों के राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड के अध्यक्ष धनसिंह रावत ने भी शिरकत की। उन्होंने स्काउट्स को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रेरित किया।

सम्मेलन में विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ-साथ बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने वैश्विक स्तर पर सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व और समानता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज़, मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज

Wed Aug 27 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज़, मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज,सागर मलिक देहरादून, 26 अगस्त 2025:उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। […]

You May Like

advertisement