अतरौलिया आज़मगढ़ : भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य आज शाम को दिया गया

भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य आज शाम को दिया गया

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अघ्र्य देने से इस जन्म के साथ किसी भी जन्म में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य प्रकृति को निमित है। नि:संतान को संतान देती और संतान की रक्षा करती हैं।
सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत रखा था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। भगवान भास्कर से इस रोग की मुक्ति के लिए उन्होंने छठ व्रत किया था। स्कंद पुराण में प्रतिहार षष्ठी के तौर पर इस व्रत की चर्चा की गई है। वर्षकृत्यम में भी छठ की चर्चा है।


अथर्ववेद के अनुसार भगवान भास्कर की मानस बहन हैं षष्ठी देवी। प्रकृति के छठे अंश से षष्ठी माता उत्पन्न हुई हैं। उन्हें बालकों की रक्षा करने वाले भगवान विष्णु द्वारा रची माया भी माना जाता है। बालक के जन्म के छठे दिन भी षष्ठी मइया की पूजा की जाती है। ताकि बच्चे के ग्रह-गोचर शांत हो जाएं। शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। छठ महापर्व खासकर शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। वैदिक मान्यता है कि नहाए-खाए से सप्तमी के पारण तक उन भक्तों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती जो श्रद्धापूर्वक व्रत करते हैं। नहाय-खाए में लौकी की सब्जी और अरवा चावल के सेवन का खास महत्व है।
चरक संहिता को उद्धृत करते हुए आचार्य विपेन्द्र झा ने बताया कि खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आंख की पीड़ा, शरीर के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते हैं। आचार्य राजनाथ झा के अनुसार तिथियों के बंटवारे के समय सूर्य को सप्तमी तिथि प्रदान की गई। इसलिए उन्हें सप्तमी का स्वामी कहा जाता है। सूर्य अपने प्रिय तिथि पर पूजा से अभिष्ठ फल प्रदान करते हैं।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा के लिए 24 घंटे में लाखों श्रद्धालुओं से पटेगी राम नगरी

Mon Oct 31 , 2022
अयोध्या:——–14 कोसी परिक्रमा के लिए 24 घंटे में लाखों श्रद्धालुओं से पटेगी राम नगरीमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याराम नगरी अयोध्या में 25 घंटे के बाद शुरू होने जा रही 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को ओके कर दिया है कुछ ही घंटे में लाखों की संख्या […]

You May Like

advertisement