अयोध्या:समारोह पूर्वक मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती

अयोध्या:समारोह पूर्वक मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जनपद के थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत जाना बाजार के देवलहा पर शुक्रवार को देर शाम भगवान बुद्ध की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सती राम व संचालन केशव राम भारती ने किया। इस अवसर पर जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर ने कहा आज बुद्ध के विचारों को ग्राहय करने की जरूरत है तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इनके अलावा आई टीआई कालेज के प्रबंधक शिक्षक हरीराम विकास भारती, रामचंद्र सोनी ,बंसराज बौद्ध ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बंसराज भारती, मोनू ,अजय कुमार, पवन कुमार, रामचरन, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरते जल स्तर एवं मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से खेती करना हो सकता है मुश्किल : डा. सी. बी. सिंह

Sat May 6 , 2023
गिरते जल स्तर एवं मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से खेती करना हो सकता है मुश्किल : डा. सी. बी. सिंह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की स्थिति हो रही खराब। कुरुक्षेत्र, 6 मई : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement