अयोध्या:हिट एंड रन: अयोध्या में कार की टक्कर से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

अयोध्या:हिट एंड रन: अयोध्या में कार की टक्कर से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी *
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
प्रयागराज हाईवे पर स्थित पत्थर कट चौराहे पर बाइक सहित खड़े युवक को अनियंत्रित कार सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हिट एंड रन का यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट पत्थरकट चौराहे का है। शनिवार की दोपहर 3 बजे के आसपास हैदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 24 वर्षीय दीपक पुत्र दरगाही सड़क के किनारे बाइक के सहारे खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। कोतवाली बीकापुर की पुलिस दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। परिजनों ने बताया कि दीपक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी और शनिवार को यह दुर्घटना घट गई। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:लोक लुभावने वादो के साथ भाजपा को घेरने मे लगे है विपक्षी सपा बसपा कांग्रेस और निर्दल

Sat May 6 , 2023
अयोध्या:लोक लुभावने वादो के साथ भाजपा को घेरने मे लगे है विपक्षी सपा बसपा कांग्रेस और निर्दल(सोच , नई उम्मीद व नव्य अयोध्या का उद्देश्य लेकर मैदान में डटी हैं अनीता शरद पाठक‌)मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्यानगर निगम अयोध्या के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement