अयोध्या: पुण्य देने वाला होता है जनहित में किया गया कार्य: महापौर

अयोध्या:——–
“पुण्य देने वाला होता है जनहित में किया गया कार्य: महापौर”

  • यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को समर्पित किया गया वॉटर कूलर।
    मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
    यूको बैंक जनकल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहता है। आम श्रद्धालुओं की सेवा से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर व अन्य संयंत्रों की स्थापना करके जनहित का कार्य किया जाता रहता है। इसी कड़ी बुधवार को यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को वॉटर कूलर समर्पित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया।
    बताते चलें कि पिछले दिनों चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा में यूको बैंक द्वारा परिक्रमा करने आने वाले भक्तों को मिष्ठान, जलपान व चायपान की व्यवस्था की गई थी। यही नहीं बैंक कर्मचारियों द्वारा रामनगरी में लगातार राम भक्तों की सेवा की जाती है। अयोध्या में आने वाले भक्तों की सेवा करने के लिए यूको बैंक लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। जिसके तहत बुधवार को बड़ी माँ देवकाली मन्दिर पर वॉटर कूलर का उद्घाटन अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रख कर किया गया कार्य हमेशा पुण्य प्रदान करता है। किसी भी संस्था को प्रगति पथ पर अग्रसर रहने के लिए जनहित को ध्यान में रखना आवश्यक है। इससे संस्था अथवा संस्थान के प्रचार-प्रसार के साथ ही जनकल्याण का कार्य भी होता रहता है। जो संस्था के उच्च वैचारिक स्वरूप का परिचायक है।
    इस मौके पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के साथ बड़ी देवकाली के महंत गिरीश पाठक, अंचल प्रमुख लखनऊ सौरभ सिंह, अंचल प्रमुख अयोध्या सुश्री मिलन दुबे, उप अंचल प्रमुख नीरज कुमार, अयोध्या शाखा प्रबंधक अशोक दुबे, सीनियर मैनेजर मनोज सिंह, अशोक सिंह सहित बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अतुल्य हरियाणा पुस्तक का विमोचन

Wed Nov 29 , 2023
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अतुल्य हरियाणा पुस्तक का विमोचन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 29 नवंबर : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘अतुल्य हरियाणा’ का कल शाम राजभवन में विमोचन किया। अतुल्य हरियाणा पुस्तक की प्रथम प्रति डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement