अयोध्या: दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न

अयोध्या:———–
दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
जिले के शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के ग्राम विद्यालय इंटर कॉलेज कोदैला खेल ग्राउंड में आयोजित की जा रही दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। शनिवार को दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बालिकाओं द्वारा स्वागत वंदना गीत गया गया। पहले दिन शनिवार को बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जबकि दूसरे दिन रविवार को बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ प्रतियोगिता, जैबलिन थ्रो, लॉग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता के आयोजक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पूरे जिले से करीब तीन दर्जन स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर विद्यालय कीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, रेफरी राहुल वर्मा, आलोक वर्मा, अंजू रावत राकेश मौर्य राहुल देव, मोहम्मद साबिर, डॉक्टर रामचंद्र वर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शिक्षक, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता खेल शिक्षक राहुल देव वर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। खेल प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक समापन पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा शिक्षकों सहयोगियों का आभार जताया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित

Mon Oct 23 , 2023
जांजगीर-चांपा 23 अक्टूबर 2023/ जिले में विद्यार्थियों की पढ़ाई, वृद्धाओं, निःशक्तनों, रोगियों आदि की बाधा एवं परित्रास तथा लोक परिशांति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 04 एवं धारा 05 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में […]

You May Like

Breaking News

advertisement