अयोध्या: विहिप पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र की संस्कार समिति की बैठक संपन्न

अयोध्या:——
विहिप पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र की संस्कार समिति की बैठक संपन्न
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र की संस्कार समिति की बैठक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री अजयदीप सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक मे विगत वर्ष सम्पन्न रामायण परीक्षा की समीक्षा तथा सत्र 2023-2024 की रामायण परीक्षा हेतु विभिन्न विन्दुओ पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में निश्चित किया गया कि इस वर्ष क्षेत्र के सभी संगठनात्मक जिलो मे परीक्षाएं कराई जाए। इस हेतु व्यापक तैयारी के साथ प्रान्तसः लक्ष्य भी निर्धारित किया गया तथा आगामी परीक्षा की तिथि 4 नवम्बर 2023 निर्धारित किया गया।
बैठक क्षेत्र संगठन मन्त्री गजेन्द्र जी के मार्गदर्शन मे प्रारम्भ हुई तथा अवध प्रान्त संगठन मन्त्री राजेशजी, प्रान्त कार्यालय प्रमुख श्री सन्तोष जी, अजयदीप सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक नरेन्द्र भदौरिया जी, कानपुर एवं अवध प्रान्त प्रमुख बहन कल्पना चौहान जी, प्रान्त सह संस्कार प्रमुख बहन महिमा सिंह जी , सेवानिवृत्त अधिकारी रामानन्द सिंह जी , कानपुर प्रान्त संस्कार प्रमुख विवेक कुमार समीर भार्गव कानपुर, अवध प्रान्त संस्कार प्रमुख शिव प्रताप सिंह काशी प्रान्त संस्कार प्रमुख उदयराज सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी संस्कार प्रमुख शिव प्रताप सिंह ने दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवभारत निर्माण में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी : प्रो. सोमनाथ

Thu Jul 6 , 2023
नवभारत निर्माण में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी : प्रो. सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 केयू के कुटिक और एडीआईएफ, नई दिल्ली के बीच हुआ समझौता। कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में बुधवार को कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement