अयोध्या:नव निर्मित फायर स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण सहारनपुर के देवबंद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

अयोध्या:——–
नव निर्मित फायर स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण सहारनपुर के देवबंद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया
ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ अनिल मिश्रा की खास रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)तहसील के नव निर्मित फायर स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण सहारनपुर के देवबंद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।मौके पर सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव ने बटन दबाकर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए विधायक रामचंद्र यादव की मेहनत सराहनीय रही।स्वास्थ्य,सड़क सहित सभी क्षेत्रों में सर्वागीण विकास हुआ है।2014 से लेकर 2021 तक हुए विकास के कार्य मील के पत्थर साबित हुए।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि फायर स्टेशन की स्थापना के लिए वर्ष 2012 से ही सड़क से सदन तक संघर्ष किया था।सदन में उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसाधन की अनुपलब्धता बताकर मांग को खारिज कर दिया था।जब भाजपा सरकार बनी तब वर्ष 2017 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां आकर शिलान्यास किया था।तब जाकर यह अग्निशमन केंद्र की स्थापना हुई है।भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब आग लगने पर तत्काल सहायता जनमानस को मिलेगा। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है।अद्भुत व आधुनिक अग्निशमन केंद्र यहां बन कर तैयार हुआ।यह बड़ी सौगात जनता के लिए है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि लगभग चार करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हुआ हैं।इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप शुक्ल,रत्नेश श्रीवास्तव,सीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह,अग्निशमन केंद्र प्रभारी प्रदीप पांडेय,रम्मू तिवारी,पूर्व प्रमुख कमलेश यादव,संसद प्रतिनिधि शिव गोबिंद पांडेय,सभसाद,विश्वनाथ तिवारी,रॉज कुमार यादव,राम नेवल लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड अपडेट: पिछले 24 घंटे में 505 नए मामले सामने आए, अकेले देहरादून में 253 नए मामले,

Wed Jan 5 , 2022
देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है , राज्य के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 505 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य […]

You May Like

advertisement