11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विश्वविद्यालय ने लिया भाग

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुंचा रहा आयुष विवि : प्रो. धीमान।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी भागीदारी दर्ज करवाई। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर समेत विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक,अधिकारी, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया।
योग अभ्यास के दौरान प्राणायाम,ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी और ध्यान क्रियाएं की गई। प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण के साथ योगाभ्यास करते हुए करो योग-रहो निरोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.करतार सिंह धीमान ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह एक वैज्ञानिक जीवनशैली है जो तन,मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करती है। आयुष विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा का अमूल्य हिस्सा है। यह आत्म अनुशासन, मानसिक स्पष्टता और सामाजिक सौहार्द का मार्ग है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही समाधान है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित दो दिवसीय योगाभ्यास सत्रों का असर इस भागीदारी में स्पष्ट दिखा। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार और आयोजकों का आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : आज अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के पावन पुनीत अवसर पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल ब्रह्मा सरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई । ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हुए इस राज्य स्तरीय योग […]

You May Like

Breaking News

advertisement