आयुष योग सहायकों ने स्वामी ज्ञानानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया

आयुष योग सहायकों ने स्वामी ज्ञानानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कुरुक्षेत्र 20 मई : गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र के पवित्र आंगन में शनिवार गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के दर्शन प्राप्त करने हेतु हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा सहित हरियाणा सरकार द्वारा नियुक्त कुरुक्षेत्र जिला के आयुष योग सहायक पहुंचे व सभी ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी आयुष योग सहायकों द्वारा स्वामी ज्ञानानंद महाराज को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया व अंगवस्त्र के रूप में शाल पहनाकर सम्मानित किया।
सभी योग सहायकों ने प्रार्थना की कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के कुशल मार्गदर्शन व गीता ज्ञान संस्थानम के तत्वाधान में आयुष योग सहायकों के ज्ञान वर्धन हेतु व गीता के अमर संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक दिवसीय अष्टाध्यायी गीता कार्यशाला शीघ्र लगाई जाए। इसके माध्यम से भगवान कृष्ण के अमर संदेश को आयुष योग सहायकों के माध्यम से ग्राम स्तर तक प्रसारित किया जा सके। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी हरियाणा की व्यायामशालाओं में कार्यरत आयुष योग सहायकों हेतु कार्यशाला का आयोजन गीता ज्ञान संस्थानम् के प्रांगण में किया जाएगा। उपस्थित सभी आयुष योग सहायकों रोहतास कुमार, वीरेंद्र सिंह यादव, हरदीप सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार, कुलदीप, बाला देवी, डिंपल रानी, काजल, सविता, पूनम, बलवान, मदन लाल, नरेंद्र, देवेंद्र, प्रदीप सिंह, दीपक, रजत कम्बोज, अमृता व राम निवास ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से भेंट के पश्चात अलौकिक दिव्यता का अनुभव सभी को हुआ। सभी ने इच्छा प्रकट की कि वे सब योग के ग्रंथ गीता के प्रचार प्रसार हेतु कटिबद्ध है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रजनिष्ठ साहित्य-संस्कृति मनीषी : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sat May 20 , 2023
ब्रजनिष्ठ साहित्य-संस्कृति मनीषी : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।वृंदावन संवाददाता – महेश्वर गुरागाई।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज से सम्बन्धित उत्कृष्ट लेखन के लिए एक जाना- पहचाना नाम है।वह पिछले लगभग 40 […]

You May Like

Breaking News

advertisement