आज़मगढ़: सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना-जीयनपुर

सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 08.07.2023 को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, आरक्षी बृजेश यादव, आरक्षी धनन्जय राय, आरक्षी सतीश सिंह चौकी क्षेत्र लाटघाट में लाटघाट से रौनापार जाने वाली सड़क मार्ग जम्मनपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
लाटघाट की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे। मोटर साइकिल चालक को नजदीक आने पर रोकने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए जम्मनपुर गांव की तरफ भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटर साइकिलों से भाग रहे व्यक्तियों का पीछा करके पकडकर भागने व तेज वाहन चलाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे व धमकी देने लगे। पुलिस बल द्वारा मौके से

  1. देवेन्द्र राजभर पुत्र दुर्गविजय राजभर निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
  2. गोलू उर्फ अवध सरोज पुत्र बाबूराम सरोज निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को समय 19.40 बजे पकड़ लिया गया तथा मोटर साइकिल नम्बर यूपी 50 सीएन 8670 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
  3. देवेन्द्र राजभर पुत्र दुर्गविजय राजभर निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
  4. गोलू उर्फ अवध सरोज पुत्र बाबूराम सरोज निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
    पंजीकृत अभियोग-
    मु.अ.सं. 458/2023 धारा 353/332/504/506 भा0द0वि0 थाना जीयनपुर।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम
    1.उ0नि0सौरभ कुमार सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ़
  5. का0 बृजेश यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़
  6. का0 धनन्जय राय थाना जीयनपुर आजमगढ़
  7. का0 सतीश सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती पहुंचे ख्वाजा के दरबार में

Sun Jul 9 , 2023
ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती पहुंचे ख्वाजा के दरबार मेंभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का अजमेर पहुंचने पर हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत 09 जुलाई, 2023। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती आज प्रातः अजमेर हेतु […]

You May Like

advertisement