आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया आह्वान।

रिर्पोट पदमाकर पाठक

आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया आह्वान।

भट्ठा संचालकों की जीएसटी टैक्स, कोयला, पुलिस प्रताड़ना है प्रमुख मांग।

आजमगढ़।जिले में ईंट भट्ठा संचालक राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दिए है, ये हड़ताल 2022 में तब तक जारी रहेगी जबतक सरकार ईंट भट्ठा संचालको की मांगो को मान नहीं लेती। ये बाते आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री रमाकांत सिंह ने कही।
अजमतगढ अजमल खा के भट्ठे पर बैठक के बाद आयोजित वार्ता के दौरान एससोसिएशन के महामंत्री रमाकांत सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कोयला उन्हें 12 हजार में मिलता है बेतहाशा टैक्स के कारण वहीं कोयला अब 22 हजार में मिल रहा है वो भी बिचौलिओ के माध्यम से मिलता है। उन्होने सरकार से मांग किया कि कोयला उन्हें सब्सिटी रेट में उपलब्ध कराया जाय साथ ही बिचौलिओ पर लगाम लगाया जाय। इतना हीं नहीं रमाकांत सिंह ने स्थानीय पुलिस पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि जब जेसीवी व टैक्टर ईंट के लिए खेतो में खनन के लिए जाते है तो पुलिस धनउगाही के चक्कर में उन्हें परेशान करती है जबकि सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ईंट भट्ठा के मामले में हो रहे खनन पर पुलिस को कोई अधिकार नहीं है हस्तक्षेप करने का फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगा जबतक उनकी मांगो को सरकार मान नहीं लेती।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर

Thu Jul 21 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर। आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव में विजय के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर जस्न मनाया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने […]

You May Like

advertisement