आज़मगढ़: गोकशी करने वाला अभियुक्त प्रतिबंधित पशु व टाटा मैजिक गाड़ी के साथ गिरफ्तार

थाना अतरौलिया
गोकशी करने वाला अभियुक्त प्रतिबंधित पशु व टाटा मैजिक गाड़ी के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 14.5.2023 को उ0नि0 उमेश चन्द यादव व उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि गदनपुर हाइवे के बगल में जानवरो से लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे गड्ढे में पलट गयी है। गाड़ी के शीशे को तोड़कर गाड़ी में फसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया और नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम एकवारी थाना फेफना जिला बलिया बताया। गाड़ी में लदे गोवंश के बारे में पूछने पर बताया कि अभियुक्त अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर अकबरपुर से गाय पकड़कर गोकशी हेतु आजमगढ़ व बलिया के रास्ते बिहार में ले जाकर अधिक दामो में बेचते हैं। अन्य तीनों अभियुक्तों के बारे में पूछने पर बताया कि आज जब गाड़ी पलट गयी तो व तीनो किसी तरह गाडी से निकलकर भाग गये मै गाड़ी में फंस गया और भाग नहीं पाया और पकड़ा लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पकडकर समय 12.15 PM बजे थाने पर लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1- 01 टाटा मैजिक गाड़ी, 2- 2 राशि जिन्दा व 3-1राशि मृत गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 128/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी ग्राम एकवारी थाना फेफना जनपद बलिया
बरामदगी–
1- 01 टाटा मैजिक गाड़ी,
2- 2 राशि जिन्दा व
3-1राशि मृत गोवंश
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
उ0नि0 उमेश चन्द यादव व उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: घर से बाहर निकाल देता है पति, विरोध पर की मारपीट, प्रेमनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun May 14 , 2023
घर से बाहर निकाल देता है पति, विरोध पर की मारपीट, प्रेमनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : पुलिस बुलाने की बात पर पति जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पति […]

You May Like

Breaking News

advertisement