आज़मगढ़:द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

आजमगढ़। 07 जनवरी को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के वार्षिक चुनाव सत्र 2021-22 ई0 में विजयी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जयनारायण पाण्डेय एड0 सदस्य/सह अध्यक्ष बार कौंसिल आफ उ0प्र0 उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन शत्रुधन चैहान एड0 ने किया, जिनकी उत्प्रेरणा से संघ के चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चैरसिया एड0 ने विजयी अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह व मंत्री अजय कुमार सिंह एड0 व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के अलावा एल्डर कमेटी के सदस्य जनकधारी सिंह एड0 व श्रीराम तिवारी एड0 समारोह में अन्त तक उपस्थित रहे तथा निवर्तमान अध्यक्ष रणविजय यादव व मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के सदस्यों व वर्तमान अध्यक्ष मंत्री व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति सदस्यों को बधाई देते हुए शपथ ग्रहण समारोह का समापन किया गया।

बाइट :- अजय कुमार सिंह मंत्री

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:नव सृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर को जल्द ही उसका अपना भवन मिल जाएगा

Fri Jan 7 , 2022
अम्बेडकरनगर | नव सृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर को जल्द ही उसका अपना भवन मिल जाएगा। विधायक अनीता कमल ने शुक्रवार को नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह […]

You May Like

advertisement