आज़मगढ़: हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कर रही है साजिश, महंगाई, रोजगार पर नहीं है ध्यान- अखिलेश यादव

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आजमगढ़ में सक्रियता तेज

भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कर रही है साजिश, महंगाई, रोजगार पर नहीं है ध्यान।

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर अखिलेश यादव न कहा यह कई सालों पुरानी मस्जिद है।

आजमगढ़। जनपद में फूलपुर पवई के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की माताजी के निधन पर तथा पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा की पत्नी के यहां श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होने पहुंचे। यहां पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह कई सालों पुरानी मस्जिद है। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि पुरानी चीजों को नहीं छेड़ा जा सकता लेकिन यह भाजपा के अदृश्य मित्र हैं जो रह-रहकर सामने आते हैं। यह भारतीय जनता की पार्टी की साजिश है। भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंदू मुसलमान के बीच नफरत पनपती रहे, लोग इसी में उलझे रहें, यह प्रयास करते हैं। जिससे महंगाई पर चर्चा ना हो, पेट्रोल डीजल कड़ुआ तेल स्टील सब महंगे हो रहे हैं लेकिन इस पर चर्चा ना हो, इसलिए यह सब होता है। पहले वन नेशन वन राशन की बात होती थी अब वन नेशन वन पूंजीपति की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अब राशन देने के लिए भी शर्तें थोपी जा रही है। चुनाव हो गया है इसलिए अब वे जनता को नहीं पहचानते। वहीं मुख्यमंत्री के दिन पूर्व एक हॉस्पिटल के उद्घाटन पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रेजिडेंशियल एरिया में कैसे हॉस्पिटल बन गया। यह नियम के खिलाफ है। इसका खुद मुख्यमंत्री उद्घाटन भी कर रहे हैं। क्या इस पर बुल्डोजर चलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर राशन यहां से हटा दिया जाए तो यहां की स्थिति श्रीलंका से भी बुरी होगी। क्योंकि इन्होंने नौकरी नहीं दी। रोजगार नहीं दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर हड़ताल कर रहे हैं। बड़े ही स्टाइल से दरोगा भर्ती में घोटाला किया गया लेकिन टेक्नोलॉजी में भ्रष्टाचार कर दिया गया। कानून व्यवस्था पुलिस के जिम्मे है। लेकिन थाने में ही बलात्कार हो गया। थाने में बुलडोजर क्यों नहीं चला। कुल मिलाकर भाजपा सरकार बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नफरत के बीज पनपा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: जस्टिस विपिन सांघी होंगे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस,

Tue May 17 , 2022
नैनीताल:  सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को नैनीताल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा मुम्बई हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति अमजद एस सैय्यद को हिमांचल प्रदेश, मुम्बई हाई कोर्ट के ही जज न्यायमूर्ति रश्मिन एम […]

You May Like

advertisement