आज़मगढ़:शिक्षा से ही समाज प्रगति कर सकता है – हर्षवर्धन अग्रवाल – अजमतगढ़ स्टेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रसपा लोहिया

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

शिक्षा से ही समाज प्रगति कर सकता है – हर्षवर्धन अग्रवाल – अजमतगढ़ स्टेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रसपा लोहिया

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्टरीय कोषाध्यक्ष एवं अजमतगढ़ स्टेट हर्षबर्धन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा से ही कोई समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के इंसान पशु के समान होता है। श्री अग्रवाल रविवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मिरिया रेराहा, कंधरापुर में आयोजित राष्टï्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पद प्रमाण पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधक अपने निजी संसाधनों से स्कूल खोलकर समाज को शिक्षित करने का काम करता है। इसके साथ ही वह विपरीत परिस्थितियों में स्कूल चलाते रहने का काम करता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस सच को भी नहीं नकारा जा सकता है कि देश में 87 फीसदी लोगों को शिक्षित बनाने की जिम्मेदारी वित्तविहीन विद्यालय निभा रहा है। इन स्थितियों के बीच समाज के प्रति जितनी ईमानदार व बड़ी जिम्मेदारी निजी विद्यालय प्रबंधक निभा रहे हैं, उतनी बड़ी जिम्मेदारी किसी भी अन्य समाज का कोई पदाधिकारी नहीं निभा रहा है। इसके विपरीत विद्यालय प्रबंधकों को समाज में जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है, जो दुखद है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें भी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधकों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्टï्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्टï्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव ने कहा कि राजनैतिक दल विद्यालय प्रबंधकों की उपेक्षा करते रहते हैं। वह विद्यालय प्रबंधकों की ताकत को नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले के ही परिपेक्ष्य में देखा जाय तो इस जिले में 6600 वित्तविहीन विद्यालय हैं। ऐसी स्थिति में यह कहा जा सकता है कि जिले के हर विकास खण्ड में ढाई सौ से लेकर तीन सौ विद्यालय और हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 600 विद्यालय हैं। ऐसी स्थिति में इस सच को नहीं नकारा जा सकता है कि विद्यालय प्रबंधक हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 30 हजार वोट पर अपना अधिकार रखता है। श्री यादव ने कहा कि अब कोरी लफ्फाजी से विद्यालय प्रबंधक अपना वोट किसी भी राजनैतिक दल को ट्रांसफर नहीं करेगा। विद्यालय प्रबंधक अब उसी को अपना वोट देगा, जो प्रबंधकों के हित की बात करेगा। श्री यादव ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकों को बहुत कुछ नहीं चाहिए। हम प्रबंधकों की केवल तीन ही मांग है। इन जायज तीन मांगों में विद्यालय प्रबंधक आयोग के गठन, प्राइमरी से इण्टरमीडिएट तक के सभी शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए तथा नाइन फोर की मान्यता पुन: निर्गत किया जाना चाहिए। विशिष्टï अतिथि गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि सूबे में जब भी सपा की सरकार बनती है तो समाज के हर तबके के हित में काम होता है। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने पर विद्यालय प्रबंधकों की मांगों को पूरा किया जायेगा। इस दौरान जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक आलोक जायसवाल को संगठन का आजमगढ़ जिले का संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में रामबदन यादव, एचएन पटेल, नगर पंचायत निजामाबाद की अध्यक्ष प्रेमा यादव, लालचंद पहलवान, बुधिराम सरोज, अनुराग, दूधनाथ सरोज, शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, पूर्व प्रमुख पल्हना अवधेश यादव, चन्द्रशेखर प्रजापति, ज्ञानेन्द्र मिश्र, मिथिलेश यादव, सुरेन्द्र यादव, मनोज भार्गव, चन्द्रिका यादव, डा0 प्रेमप्रकाश यादव आदि रहे।

बाइट :- हर्षवर्धन अग्रवाल – अजमतगढ़ स्टेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रसपा लोहिया (मुख्य अतिथि)

बाइट :- आलोक जयसवाल जिला संरक्षक वित्तविहीन प्रबंधक संघ

बाइट :- गिरिजेश यादव वित्तविहीन प्रबंधक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:हुसेन नगर से नेपाल मां पूर्णागिरि यात्रा दर्शन को रवाना हुए भक्त

Mon Dec 27 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारीहुसेन नगर से नेपाल मां पूर्णागिरि यात्रा दर्शन को रवाना हुए भक्त विकासखंड हसेरन के अंतर्गत ग्राम सभा हुसैन नगर से प्रति वर्ष की भांति ट्रैक्टर ट्राली में राशन व जरूरी सामग्री रखकर माता पूर्णागिरी के दर्शन हेतु ट्रैक्टर द्वारा चक्रधर सिंह […]

You May Like

advertisement