आज़मगढ़:भाजपा ऐतिहासिक महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ संपन्न

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

भाजपा ऐतिहासिक महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ संपन्न

मोदी और योगी सरकार के विश्वास पर सम्मेलन में समर्थन देने पहुंची, लगभग 5000 की संख्या में महिलाएं

आजमगढ़। जनपद के बलरामपुर स्थित शुभम मैरेज हाल में ऐतिहासिक महिला सम्मेलन हुआ। जिसमें जिले की कुल 5000 की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहे। आजमगढ़ के कोने-कोने से आई हुई महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि हमें मोदी और योगी पर बहुत विश्वास है इस विश्वास के साथ ही हम इतनी संख्या में उनको अपना समर्थन देने के लिए आए हैं। मुख्य अतिथि अर्चना चंद्र सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग रही। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने प्रत्येक महिलाओं को घर का मुखिया माना है उन्होंने महिलाओं को हर सुविधा प्रदान करने की बात कही है इसलिए हमारे जनपद आजमगढ़ के कोने-कोने से आई महिलाएं मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए महिला मोर्चा आजमगढ़ के प्रति भी अपना भारी समर्थन देकर विश्वास जताया है। अतिथि सगड़ी की विधायिका वंदना सिंह भारी भरकम जुलूस के साथ महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत के साथ उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के विश्वास पर पूरा-पूरा खरा उतरेंगे पूरे जनपद में किसी भी महिला को कोई समस्या होगी तो हम निश्चित उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। मुख्य अतिथि ने कहां कि हम राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं लोक कल्याणकारी योजना को हर हाल में अपने मुखिया महिला तक पहुंचा कर रहेंगे। वहां सम्मेलन में बहुत यादें की संख्या में मुस्लिम महिलाएं ने भी शिरकत किया। मुख्य रूप से लालगंज के अध्यक्ष कुसुमलता कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री अंजना सिंह सिंह एवं उषा आर्य ने किया। आजमगढ़ एवं लालगंज के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं ऋषि कांत राय इस मौके पर स्थित रहे। मुख्य रूप से ही आजमगढ़ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरसिया जिले के पदाधिकारी अमितलता सिह, निरुपमा पाठक, नीलम सिंह, शशि राजभर, नीलू सिंह,
सुमन सिंह राजपूत, जिला मंत्री लता सिंह, जिला मंत्री सुमन सिंह, समाजसेवी पूनम शर्मा,
कोषाध्यक्ष मीना यादव के साथ साथ सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष सभी उपाध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहीं।

बाइट :- बबिता जसरसिया जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मीटर रीडर की 4 सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Tue Jan 4 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मीटर रीडर की 4 सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन आजमगढ़। डीएम कार्यालय के सामने मीटर रीडरो ने अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन। बतादे कि उत्तर […]

You May Like

advertisement