बाबा एंकलेव निवासियों नें कार्तिक मास की अमृत बेला पर निकाली प्रभातफेरी

बाबा एंकलेव निवासियों नें कार्तिक मास की अमृत बेला पर निकाली प्रभातफेरी

फिरोजपुर 31अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

मलवाल रोड़ पर स्थित बाबा इंक्लेव निवासी विनोद शर्मा , नीलम शर्मा के घर शहर की धार्मिक संस्था अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों नें कार्तिक मास का सत्संग कर प्रभात फेरी निकाली। अश्वनी शर्मा सीटू,अजय मोंगा,करन मोंगा नें सुन्दर भजनों का गायन किया। मनमोहन स्याल, दीपक जोशी जी, हेमन्त स्याल ने प्रभात फेरी में भजन सुना कर माहौल को आनंदमय बना दिया।
सोसाइटी मण्डल उपाध्यक्ष पंडित राजेश वासुदेवा ने बताया क्रोध को शांत करने का आसान सा उपाय है कि जब भी आपके मन में क्रोध, अशांति का आभास हो उस स्थान को तुरंत छोड़ दें व एकांत में बैठ स्वयं से विचार करने से मन शांत हो जायेगा। उपरांत भोग लगा कर आरती कर संगत को प्रशाद वितरण किया गया। सत्संग में अनिल कालिया दीपक जोशी साजन वर्मा विप्पन उप्पल, गुलशन चावला, विपर बन्धु शर्मा,डा. प्रिंस जोशी,रागनी शर्मा, परवीन कालिया, सीमा त्रिखा, सोफिया, शुभम शर्मा, गिरजा कालिया, नरेश बेरी, ज्योति धवन, उप्पल, दीपक जोशी, ज्योति जोशी, इत्यादि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा

Mon Oct 31 , 2022
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा के द्वारा सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा की शपथ लेकर किया गया फिरोजपुर दिनांक-31.10.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी […]

You May Like

advertisement