![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230525-WA0039.jpg)
गुस्साए युवक ने दूसरे के घर में लगाई आग मचा हड़कंप
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : रंजिशन युवक के घर में दूसरे समुदाय के लोगों ने आग लगा दी। आग की लपटे देखकर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि आरोपी उसे जिंदा जलाकर मारना चाहते थे। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर के रहने वाले मुकेश गिरी की गांव के ही रहने वाले सरताज, सोनू और साजिद से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि देर रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचकर उसके घर में आग लगा दी। आरोप है कि आरोपी उसे जिंदा जलाकर मारना चाहते थे। आग की लपटे देखते ही मुकेश गिरी घर के बाहर आए। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर के बाहर आते ही उन्होंने आग लगाने वालों का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने सरताज, सोनू और साजिद को पहचान लिया।