बरेली: देवदीपावली पर 101 दीपक जलाकर मनाई

देवदीपावली पर 101 दीपक जलाकर मनाई

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज के महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया आज दिनांक 27 नवंबर 2023 कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया गया , इस साल यह शुभ तिथि 27 नवंबर यानी आज है। यह पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन देवतागण धरती पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और मंदिरों में दीपदान किया जाता है और चंद्रमा के पूर्ण दर्शन होते हैं। तुलसी विवाह की रस्म भी इस दिन पूरी होती हैं, कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी माता की विदाई होती है। आइए जानते हैं दीपदान का महत्व, दीपदान क्या है ।
पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु अपने वामन अवतार के बाद राजा बलि के पास चले गए थे, इस दिन भगवान विष्णु वापस अपने निवास स्थान बैकुंठ पधारते हैं। इस खुशी में दीप जलाएं जाते हैं। कल्पभेद और मतांतर में ऐसा बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा की शाम को भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसी कारण नदियों में दीप प्रवाहित किए जाते हैं। अन्य कथा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने एक साथ तीन असुरों का वध किया था इस वजह से कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं।दीपक का दान करना या फिर दीप को जलाकर किसी स्थान पर रखने को दीपदान कहते हैं। आज श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर मे 101 दीपक जलाकर देव दीपावली का उत्सव मनाया इस अबसर पर पंडित सुशील पाठक के साथ अनुपम टीबडेबाल सीमा टीबडेबाल ज्वाला प्रसाद गंगवार एडवोकेट भावना अग्रवाल आयुश अभिषेक प्रबीन बिक्की अरोरा आदि अनेक भक्तो ने मिलकर दीप जलाकर देवदीपावली मनाई ।
पंडित सुशील कुमार पाठक मंहत श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किसान पखवाड़ा मेले के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन

Tue Nov 28 , 2023
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किसान पखवाड़ा मेले के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के अंजलि बैंक्विट हॉल में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किसान पखवाड़ा मेले के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन।जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने किसान पखबाड़ा मेले के तहत […]

You May Like

Breaking News

advertisement