बरेली: हजरत शाह सकलैन मियाँ हुजूर के नमाज़ ए जनाजे में शामिल हुए कौमी एकता संगठन के तमाम पदाधिकारीसिविल डिफेंस एवं कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने शांति व यातायात व्यवस्था बनाने में जिला व पुलिस प्रशासन का किया भरपूर सहयोग

हजरत शाह सकलैन मियाँ हुजूर के नमाज़ ए जनाजे में शामिल हुए कौमी एकता संगठन के तमाम पदाधिकारी
सिविल डिफेंस एवं कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने शांति व यातायात व्यवस्था बनाने में जिला व पुलिस प्रशासन का किया भरपूर सहयोग
कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने मियाँ हुजूर के मगफिरत की दुआ की

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : दरगाह ए शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन, गरीबो व मजलूमो के रहनुमा, कौमी एकता के प्रतीक, पीरो मुर्शिद हजरत शाह सकलैन मियाँ हुजूर का विसाल 20 अक्टूबर 2023 को रात्रि में हो जाने की खबर पर समस्त मुसलमानों में, उनके चाहने वालों, अकीदतमंदो व मुरीदों में गम व दुख का लहर दौड़ गयी, बरेली शहर व देश-विदेश से लोग उनको देखने, उनका अंतिम बार दीदार करने के लिए आने लगे |
22 अक्टूबर 2023 को मियाँ हुजूर के जनाजे की नमाज़ इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में बड़े अदब और एहतराम के साथ अदा की गयी l इसके बाद मियाँ हुजूर का जनाज़ा वापिस दरगाह ए हजरत शाह शराफत मियाँ पर लाया गया और वहीं सुपर्देखाक किया गया l इस्लामिया ग्राउण्ड में दौरान नमाज़ ए जनाजे लाखों की संख्या में मुसलामान, उनके चाहने वाले, अकीदतमंद व मुरीद भारी संख्या में शामिल हुए, जिसमें सिविल डिफेंस कोर के डिप्टी पोस्ट वार्डेन एवं महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ मियाँ हुजूर के नमाज ए जनाज़ा में शिरकत की | सिविल डिफेंस कोर एवं कौमी एकता संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बरेली शहर में अमन, शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया l कौमी एकता संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मियाँ हुजूर के मगफिरत की दुआ की | इस दौरान सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन दिनेश यादव, स्टाफ ऑफिसर हरीश भल्ला, आईसीओ अनिल शर्मा, पोस्ट वार्डेन हरपाल मौर्य, पोस्ट वार्डेन (आर) पवन कालरा, कौमी एकता संगठन के महामंत्री एवं डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद मियाँ, सैफी उल्ला अंसारी, फैज उल्ला खान, साजिद, वसीम, आमिर खान, मोहम्मद फैजान अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से

Mon Oct 23 , 2023
मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : श्री वैष्णो देवी बुआ दादी का संकीर्तन बसंत कॉलोनी सेविका मनीष आनंद के यहां पर संपन्न हुआ जहां पर श्री गुरु रामनाथ जी ने माता की महिमा के बारे में बताया कीनवरात्रि के अष्टमी अर्थात […]

You May Like

Breaking News

advertisement