बरेली: मिशन शक्ति चतुर्थ चरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेफ सिटी परियोजना, बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान एवम मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेफ सिटी परियोजना, बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान एवम मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेशानुसार व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में महिला कल्याण विभाग बरेली की ओर से सोनम शर्मा महिला कल्याण अधिकारी व जिला समन्वयक रिंकी सैनी महिला शक्ति केंद्र के द्वारा नेकपुर बरेली वार्ड नंबर – 06 में जागरूकता* कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें बालिकाओं को सेफ सिटी परियोजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत समस्त हेल्पलाइन नंबर *112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, 102 गर्भवती महिलाओं हेतु एम्बुलेंस सेवा, 108 पब्लिक एम्बुलेंस सेवा आदि के बारे में अवगत कराया गया ।
साथ ही विभागीय समस्या योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कॉविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) आदि* योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग बरेली से सोनम शर्मा महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक रिंकी सैनी, बिंदु सक्सेना अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान, नरेंद्र पाल राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान, राम किशोर सदस्य राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान सुधीर उपाध्याय पी0 एल0 वी0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली, महिलाएं एवम बालक – बालिकाएंआदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: 201 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 358 उपकरणों का हुआ वितरण

Sat Oct 21 , 2023
201 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 358 उपकरणों का हुआ वितरण ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, व्हीलचेयर व बैसाखी आदि का किया गया वितरण दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज कंपोजिट विद्यालय बालजती नगर क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम में जनपद के 201 छात्र-छात्राओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement